जींद मुख्यालय पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस...

21 साल पहले 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल में तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में हमारे 527 सैनिक शहीद हुए थे और 1300 से ज्यादा घायल हुए थे। जिसमें हरियाणा के 69 सैनिक शहादत को प्राप्त हुए थे।

जींद मुख्यालय पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस...

जींद (परमजीत पंवार) || आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जिला जींद मुख्यालय पर शहीद स्मारक पर उन्हें पुष्प अप्रित कर उन्हे श्रद्वाजंलि दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उप पुलिस अधिक्षक पुष्पा खत्री ने शिरकत की व इस अवसर पर पुलिस के जवानों द्वारा मातमी धून बजाई गई एंव शस्त्र झुककर वीर शहीद जवानों को सलामी दी गई।

उप पुलिस अधिक्षक ने कहा कि इस युद्ध के दौरान भारत माता के वीर सपूतों द्वारा दिया गया बलिदान हमारी युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होने कहा कि हमें गर्व है कि देश की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में हरियाणा के 69 सैनिक शहादत को प्राप्त हुए। इस युद्ध में हमारे सैनिकों के बलिदान, साहस और देश के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि वतन पर मिटने वालों का यह राष्ट्र सदैव ऋणी और कृतज्ञ रहेगा।  इस अवसर पर कुरूक्षेत्रा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अविनाश कुमार चावला ने बताया कि आज के दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समूचा राष्ट्र आज उन शहीदों को नमन कर रहा है जिन्होने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए भारत माता की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहूती दे दी हमे अपने शहीद  जवानों पर गर्व हैं। सुबेदार मेजर रामकरण दलाल ने भी अपने संबोधन में शहीद जवानों को नमन किया |