हॉकी समर कैंप 2022 का हुआ उद्घाटन,राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिया साथ

हॉकी अंबाला एसोसिएशन ने हॉकी समर कैंप 2022 जीएमएन कॉलेज के ग्राउंड में लगाया जिसका उद्घाटन हॉकी अंबाला एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज के द्वारा किया गया l

हॉकी समर कैंप 2022 का हुआ उद्घाटन,राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिया साथ

Ambala (Ankur Kapoor) : हॉकी अंबाला एसोसिएशन ने हॉकी समर कैंप 2022 जीएमएन कॉलेज के ग्राउंड में लगाया जिसका उद्घाटन हॉकी अंबाला एसोसिएशन के चेयरमैन  राजेंद्र विज के द्वारा किया गया l इस मौके पर राजेंद्र विज ने बताया इस कैंप में 25 बच्चे राजकीय माध्यमिक विद्यालय मियां माजरा 16 बच्चे  राजकीय उच्च विद्यालय खैरा 20 बच्चे बच्चे अंबाला कैंट के सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों के कई खलाड़ी हॉकी सीखने के लिए भाग ले रहे हैं। इस कैंप के कोच कुमारी परमजीत द्वारा लिया जा रहा है  जोकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय मियां माजरा की हॉकी नर्सरी के लिए अप्वॉइंट की गई ही और उसने बार राष्ट्रीय हॉकी टीम में हरियाणा से हिस्सा लेकर तीन बार गोल्ड जीत रखा ही। जो की  हॉकी खेल की बारीकियों का ज्ञान खिलाड़ियों को दे रही है।

इस कैंप में इनका साथ सीनियर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी  गुरमीत गोल्डी, अमन शर्मा, नीरज बख्शी दे रहे हैं जो अपने जीवन के हॉकी के अनुभव खिलाड़ियों को देगें ताकि वह हॉकी खेल में  यह कैंप 10 दिन के लिए सीनियर की देखरेख में चलाया जा सके |एसोसिएशन के प्रधान एसएस मॉन और पेट्रन जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल राजपाल सिंह ने बच्चों को इस कैंप के बारे में बहुत ही ज्ञानवर्धक और उत्साहवर्धक बातें बताई और अंबाला के लोगों से अनुरोध किया कि वह अंबाला को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वास्तविक और विशुद्ध खेल संघों की वित्तीय सहायता करें और अगर संभव हो तो आभास कर रहे बच्चों के खाने और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम कर सकते हैं।

हॉकी अंबाला एसोसिएशन के महासचिव श्री राजेंद्र सिंह जिंदू ने बताया  कैम्प में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रहने का इंतजाम जिला शिक्षा अधिकारी  सुधीर कालड़ा  द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें लड़के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार में रुके हुए हैं और लड़कियां सिक्ख गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट में रुकी हुई हैं | दोनों प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के ठहरने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है।चेयरमैन  राजेंद्र विज  ने बताया इन बच्चों को हर रोज शाहबाद में हो रहे खेलो इंडिया बच्चों को दिखाने के लिए ले जाया जाएगा और उन्होंने संघ के अपने अन्य साथियों से कहा वह बच्चों को 1200 कैलोरिज का उचित आहार दे। दिन में अंडे,  सेब, केले इत्यादि सभी चीजें दी जाए ताकि बच्चे यहां से कुछ बनकर जाए और समर कैंप को एक यादगार समझे।

इस मौके पर जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल और आपकी एसोसिएशन के उप मुख्य पेट्रन राजपाल सिंह ने कॉलेज के पूरे हरियाणा में नेक में  A++  द्वितीय स्थान  प्राप्त करने पर सभी खिलाड़ियों और हॉकी अंबाला एसोसिएशन पदाधिकारियों को चाय पार्टी की के साथ साथ मिठाई, पकोडे, फल फ्रूट देकर और ढोल बजाकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर अंबाला हॉकी एसोसिएशन के प्रधान एसएस मान उप प्रधान  बृजेश गुप्ता उप प्रधान  विनोद कुमार रेलवे कोषाध्यक्ष रविंदर सिंह , जॉइंट सेक्ट्री प्रधानाचार्य के पी सिंह टेक्निकल एडवाइजर विशाल राणा , जसबीर सिंह, सतनाम सिंह व हॉकी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।