मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हुई सुनवाई...

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में आज हुई सुनवाई, वाद खारिज इस दौरान चाक-चौबंद रही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था याचिकाकर्ता ने बताया कि जल्द ही इस मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे जबकि कृष्ण जन्म स्थान पर भी रही सुरक्षा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच विवाद को लेकर दायर दावे पर आज सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हुई सुनवाई...

मथुरा (मदन सारस्वत) || मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में आज हुई सुनवाई, वाद खारिज इस दौरान चाक-चौबंद रही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था याचिकाकर्ता ने बताया कि जल्द ही इस मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे जबकि कृष्ण जन्म स्थान पर भी रही सुरक्षा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच विवाद को लेकर दायर दावे पर आज सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई। आज हुई  सुनवाई लगभग 22 मिनट तक चली उसके बाद फैसले को रिजर्व कर दिया था वादी पक्ष ने अपने सारे पक्ष रखे। शाम तक आये फैसले में माननीय न्यायालय ने वाद को पर्याप्त कारण नहीं पाये जाने के चलते खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता नम्बर छह ने बताया कि माननीय न्यायायल ने वाद को स्वीकार करने के लिए पर्याप्त कारण नहीं पाये जाने के चलते खारिज कर दिया। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद को लेकर मथुरा जिला एवं सत्र न्यायाल में दायर दावे पर आज  हुई कार्रवाही के दौरान अदालत परिसर में सरगर्मी बनी रही। व न्यायालय परिसर में भी आम दिनों के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की संघन चैकिंग की गई। सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस का पहरा था। न्यायालय परिसर के अंदर भी पुलिस बल तैनात रहा।

यहां तक कि पार्किंग स्थल से लेकर सडक तक पुलिस तैनात रही। आलाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में वादी रंजना अग्निहोत्री, उनके अधिवक्ता हरि शंकर और विष्णु शंकर जैन कोर्ट में मौजूद रहे। श्रीकृष्ण विराजमान, अस्थान श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंजना अग्निहोत्री समेत आठ लोगों ने इस मामले में अदालत में 25 सितंबर को दावा दायर किया था।