गुरुग्राम-चुनाव के लिए तैयार जेजेपी , हर निकाय में होगा प्रत्याशी दक्षिण!

गुरुग्राम || जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे जननायक जनता पार्टी की तरफ से चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव से पूर्व ही जेजेपी के कार्यकर्ता वा पदाधिकारी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और हर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।

गुरुग्राम || जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे जननायक जनता पार्टी की तरफ से चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव से पूर्व ही जेजेपी के कार्यकर्ता वा पदाधिकारी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और हर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जेजेपी के दक्षिण हरियाणा के जिलाध्यक्षों और शहरी स्थानीय निकाय के अध्यक्षों को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए। 

जेजेपी पदाधिकारियों की माने तो जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान होना अति अवशायक है। इन्ही मुद्दों पर ही चुनाव लडा जाना है। जेजेपी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। आज के कार्यक्रम में कई लोगों ने जेजेपी का दामन थामा है।फिलहाल जेजेपी के कार्यकर्ता अपने संगठन को मजूत करने में जुट गया है। पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा हो या फिर नगर निगम चुनाव, हर स्तर के चुनाव के लिए पार्टी तैयार है।