राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सख्त गृह मंत्री अनिल विज...

राहुल के हरियाणा दौरे पर सख्त हरियाणा के गृह मंत्री , बोले पंजाब से ट्रैक्टरों का जलूस ले कार आये राहुल तो उन्हें हरियाणा में नहीं घुसने देंगे , विज ने पंजाब की कैप्टन सरकार पर देश की शांति भंग करने के लगाए आरोप। बोले गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं।

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सख्त गृह मंत्री अनिल विज...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || हरियाणा में राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज है , जहाँ कांग्रेस इस उधेड़ बुन में लगी है की राहुल गांधी को ट्रैक्टर के माध्यम से कैसे हरियाणा के पीपली  तक लाया जाये वहीँ हरियाणा के गृह मंत्री साफ़ चेतावनी दे रहे हैं की राहुल गांधी हरियाणा में वैसे आएं कोई रोक नहीं लेकिन अगर जलूस ले कर वह हरियाणा की शान्ति भांग करने की कोशिश करेंगे तो उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जायेगा। 

पंजाब हरियाणा बार्डर पर बसों से यात्री उतारने और पैदल हरियाणा में प्रवेश करने के सवाल पर विज ने इसका ठीकरा , पंजाब सरकार पर फोड़ दिया।  विज ने कहा की पंजाब सरकार पहले भी दो बार हरियाणा का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुकी है  , ये ट्रैक्टर लेकर आये हमने इन्हें  हरियाणा में नहीं घुसने दिया तो इन्होने ट्रैक्टर को यहाँ हरियाणा पंजाब सीमा पर आग लगा दी फिर उसी ट्रैक्टर को दिल्ली में आग लगा दी। दूसरी बार इन्होने मोटरसाइकलों पर हरियाणा में घुसने की कोशिश की उसमें भी ये नाकामयाब रहे।   विज ने आरोप लगाया की  किसानों की आड़ में पंजाब सरकार देश की शान्ति भंग करना चाहती है और उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जायेगा। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ब्यान दिया था की हरियाणा सरकार राहुल के दौरे से डर क्यों रही है , विज ने उसपर भी प्रतिक्रिया दी और कहा की , राहुल गांधी के दौरे से उन्हें कोई एतराज नहीं है , लेकिन अगर पंजाब से ट्रैक्टरों का जलूस ले कर आएंगे तो उन्हें किसी हाल में घुसने नहीं दिया जाएगा।  विज ने कपितं अमरिंदर सिंह के हरियाणा में जंगलराज के प्यान पर भी पलटवार किया।