गुरुग्राम-अयोध्या जैसा विकास पूरे देश में हो तो स्थापित होगा राम राज्य!

गुरुग्राम || अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण से हर देशवासी के मन में उत्साह है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने हर अयोध्या वासी, साधू संतों की आस्था को नया आयाम दिया है। यह हर सनातनी की जीत है। इन दिनों अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। हर किसी को रोजगार भी मिल रहा है।वही करोड़ों रुपए के बजट से अयोध्या को अलग रूप दिया जा रहा है।

गुरुग्राम || अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण से हर देशवासी के मन में उत्साह है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने हर अयोध्या वासी, साधू संतों की आस्था को नया आयाम दिया है। यह हर सनातनी की जीत है। इन दिनों अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। हर किसी को रोजगार भी मिल रहा है।वही करोड़ों रुपए के बजट से अयोध्या को अलग रूप दिया जा रहा है। यह बात जन सेवक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अल्घ ने कही। वे अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के बाद वापस गुड़गांव लौटै थे और कार्यकर्ताओं को प्रशाद वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में विकास हो रहा है उसी तरह से पूरे देश में विकास होना चाहिए तभी राम राज्य की स्थापना होगी।

अंकित अल्घ ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। वीवीआईपी मूवमेंट होने के कारण पूरी अयोध्या में आम जनता के लिए कर्फ्यू जैसा माहौल होगा। ऐसे में उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या की तरफ न जाएं बल्कि इस कार्यक्रम के बाद ही अयोध्या जाएं। उन्होंने कहा कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में वह गुड़गांव में गणतंत्र दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन करा रहा हैं। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में वह 26 जनवरी को श्रीराम-श्याम संकीर्तन संध्या का आयोजन कर रहे हैं जिसमें गुड़गांव निवासियों को बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए अपील की है।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रशाद वितरित किया। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा पार्टी का दामन थामा है।