महेंद्रगढ़ शहर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया!

महेंद्रगढ़ शहर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के पास चालान बुक तो थी लेकिन किसी भी दुकानदार का नहीं तो चालान किया गया और ना ही किसी प्रकार का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानो पर दुकानदारों और नगर पालिका टीम के बीच नोक झोंक हुई।

महेंद्रगढ़ शहर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के पास चालान बुक तो थी लेकिन किसी भी दुकानदार का नहीं तो चालान किया गया और ना ही किसी प्रकार का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानो पर दुकानदारों और नगर पालिका टीम के बीच नोक झोंक हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने सामान को समेट कर अंदर कर लिया ओर रेडी संचालकों ने अपनी रेहड़िया नहीं लगाई इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी की ओर से मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई। एक घंटे चले इस अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे बेंच, तख्त, फ्लेक्स, कपड़े, झाड़ू, कैरेट ओर रेडी सहित कुछ सामान भी नगर पालिका के कर्मचारियों ने जप्त किया। नगर पालिका के जेई मनोज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थी जिसके तहत अभियान चलाया गया।

अभियान नगर पालिका गेट से शुरू किया गया और उसके बाद यह कार्रवाई सब्जी मंडी रोड, गांधी मार्केट, भगवान परशुराम चौक, नगर पालिका शॉपिंग कंपलेक्स, रेस्ट हाउस मार्ग, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, यादव धर्मशाला, बालाजी चौक शंकर मार्केट होते हुए नगरपालिका तक चलाया गया। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया वह रेडी चालक अपने रेडी को लेकर इधर-उधर चलते बने। नगर पालिका के जेई मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर पालिका को बार-बार अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। जिसके तहत अभियान शुरू किया गया। अब नियमित रूप से अभियान चला कर महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। दुकानदारों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह अपना सामान को तय सीमा के अंदर ही रखें।