केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के विरोध में किसानो ने किया प्रदर्शन...

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और मजदूर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे लघु सचिवालय, लघु सचिवालय के सामने केंद्र सरकार के अध्यादेशों की प्रतियां फूंकी, लघु सचिवालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बेरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स की गई है तैनात, काफी संख्या में प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय में पहुंचे, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, किसान नेताओं ने किया संबोधन, कहा-सरकार अपने काले कानून वापिस ले, वरना आंदोलन होंगे तेज, सरकार ये कानून मंडीकरण को तोडऩे और किसान, व्यापारी विरोधी हैं।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के विरोध में किसानो ने किया प्रदर्शन...

फतेहाबाद (सतीश खटक) || केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के खिलाफ आज फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में किसान यूनियन, अनाज मंडी व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी वर्ग, मुनीम और लेबर वर्ग के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अनाजमंडी में एकत्र हुए प्रदर्शन कारियों ने काले बिले लगाकर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।

मंडी में एकत्र हुए किसान, व्यापारी, मुनीम और मजदूरों ने मोटरसाइकिलों पर रैली निकाल लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार द्वारा लाए अध्यादेशों की प्रतियां जलाई। प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि आज की मौजूद सरकार न केवल व्यापारियों बल्कि मजदूरों और किसानों के साथ भी अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। आज जो अध्यादेश सरकार लाई है उससे व्यापारी, किसान, मजदूर सभी लोग न केवल प्रभावित होंगे बल्कि बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार फसलों के एमएसपी समाप्त कर बड़े बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है, मंडी में लाईसेंस प्रणली समाप्त कर मंडीकरण को समाप्त करना चाहती है, जो किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जाएगा। सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ कितनी भी लंबी लड़ाई क्यों न लडऩी पड़े सभी किसान व्यापारी और मजदूर मिलकर संयुक्त रूप से लड़ेंगे।