अपनी मांगों को लेकर कोरोना योद्धा धरने पर, कार्य बहिष्कार कर अस्पताल में दिया धरना

उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को हराने के दावे करती है। लेकिन कर्मचारियों के बूते पर ही यह सब सम्भव हो सका है। सरकार कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ डरी बिछाने का शौक नहीं है केवल मजबूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते उनकी सुनें।

भिवानी || चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल परिसर में आज शुक्रवार को अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दिया। उनके द्वारा रोषस्वरूप कार्य बहिष्कार भी किया गया और नारेबाज़ी भी की गई। उनका कहना था कि ये केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि 50 हज़ार वोट भी हैं। सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करे।
धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था समान काम समान वेतन दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, कौशल विकास रोजगार निगम को भंग किया जाए। इस तरह की उनकी मांगें हैं। जिसको सरकार जल्द पूरा करे।उन्होंने कहा कि  13 हज़ार 509 के करीब उनकी तनख्वाह आती है जबकि फैमिली आईडी में 21 हज़ार दर्शाई जा रही है। जिसके चलते बीपीएल कार्ड भी कट चुके हैं। इसकी भी सुध ली जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को हराने के दावे करती है। लेकिन कर्मचारियों के बूते पर ही यह सब सम्भव हो सका है। सरकार कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ डरी बिछाने का शौक नहीं है केवल मजबूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते उनकी सुनें। वही दूसरी तरफ कार्य बहिष्कार होने की वजह से अस्पताल में काफी भीड़ नज़र आई।इसके साथ ही मरीज व तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।