इंद्री में तीनो बिलो के विरोध में सड़क पर उतरे किसान संगठन...

तीनो बिलो के विरोध में सड़क पर उतरे किसान संगठन किसानों संगठनों ने भारत बंद के दौरान बाजारों में प्रदर्शन कर बाजार बंद करवाएं खटटर सरकार के खिलाफ की नारे बाजी। मिला जुला रहा असर |

इंद्री में तीनो बिलो के विरोध में सड़क पर उतरे किसान संगठन...

इंद्री (मैनपाल) || इंद्री में किसान संगठनों के आहवान पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर में सहीद उधम सिंह चौक पर  रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने बाजारों में रोष प्रदर्शन कर  बाजारों को बंद करवाया। किसान संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि तीन बिलो  के विरोध में बाजार बद करवाकर रोष प्रदर्शन किया।

किसानो ने तीनो बिलो को रद्द करवाने की मांग कर कहा की  यह आंदोलन चलाया जा रहा है। यह आंदोलन सिर्फ किसान का ही नहीं, इसमें मजदूर, आढ़ती और छोटे व्यापारी भी शामिल है। सभी का मानना है कि ये तीनो बिल किसान हित में नहीं है। अगर सरकार इन्हें लागू करना चाहती है तो सबसे पहले इसमें एम.एस.पी. पर खरीद का प्रावधान शामिल करना चाहिए। या उसके लिए अलग से चौथा बिल लाना चाहिए। बिल मेें स्पष्ट प्रावधान हो कि अगर कोई एजेंसी एम.एस.पी. से नीचे किसान की फसल खरीदती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।