रेवाड़ी में दिखा Dangal 2, म्हारी छोरियाँ छोरों से कम हैं के

Girls were kicked in public in Rewari People enjoyed Dangal

रेवाड़ी में दिखा Dangal 2, म्हारी छोरियाँ छोरों से कम हैं के

Rewadi (Md Nafis Akhtar) : रेवाड़ी में लड़कियों के 2 गुटों के बीच मारपीट का VIDEO तेजी के साथ वायरल हो रहा है। VIDEO में दो लड़कियाँ एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ मुक्के बरसा रहीं हैं। वहीं दोनों गुट की कुछ लड़कियां उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। वायरल VIDEO में कुछ पुलिसकर्मी भी भीड़ के साथ दिख रहे हैं।दरअसल, झगड़े का वायरल वीडियो रेवाडी सिटी बस स्टैंड का है। यहां सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच शुक्रवार को सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में खुन्नस पनप गया जिसके बाद दोनों छात्राएं अन्य साथी स्टूडेंट्स के घर जाने के लिए दोपहर बाद बस स्टैंड पर पहुंचीं।

बस स्टैंड पर भी उनके बीच फिर से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। इसके बाद एक लड़की शिकायत करने बस स्टैंड चौकी पहुंच गई। बात इतनी बढ़ी कि जब लड़की उसे बुलाने पहुंची तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों लड़कियों में थप्पड़-मुक्के चलने लगे। इस बीच उनके गुट की दूसरी छात्राओं ने भी हाथ साफ कर दिया। काफी  हंगामा होता देख बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र और एचसी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओ को अलग किया।भीड़ ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल I बस स्टैंड पर लड़कियों के गुट के आपस में भिड़ने के बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने लड़कियों को छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।दोनों छात्राओं को समझाकर भेजा घर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों छात्राओं के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था। जैसे ही झगड़े का पता चला तुरंत बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को बुलाकर दोनों को समझाया गया। दोनों कॉलेज की स्टूडेंट हैं, उनके बीच कॉलेज में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।