व्यापारियों का दादरी बंद का आह्वान स्थगित...

क्रशर यूनियन प्रधान से फिरौती मांगने व क्रशर संचालकों पर फायरिंग के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा पूर्व घोषित 16 अक्तूबर के दादरी बंद का फैसला स्थगित कर दिया गया। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।

व्यापारियों का दादरी बंद का आह्वान स्थगित...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || क्रशर यूनियन प्रधान से फिरौती मांगने व क्रशर संचालकों पर फायरिंग के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा पूर्व घोषित 16 अक्तूबर के दादरी बंद का फैसला स्थगित कर दिया गया। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। साथ ही कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली से संतुष्ट हैं अगर मुख्य आरोपी काबू नहीं किए तो फिर से बंद का फैसला लिया जाएगा।

चरखी दादरी की अग्रसेन धर्मशाला में व्यापार मंडल के प्रधान रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। जिसमें क्रशर संचालकों से फिरौती मांगने व फायरिंग करने वाले मुख्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग में व्यापारी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट दिखे और दादरी बंद का फैसला बदलने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। यहीं कारण था कि व्यापार मंडल ने 16 अक्तूबर को दादरी बंद का ऐलान किया था। इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा होने के बाद माना गया कि पुलिस कार्रवाई सहीं ढंग से की जा रही है। जिसके बाद कार्यकारिणी ने फैसला लेते हुए बंद स्थगित कर दिया है। साथ ही कहा कि अगर मुख्य आरोपी काबू नहीं किए तो फिर से मीटिंग करके लेंगे दादरी बंद का फैसला लिया जाएगा।