यमुनानगर : CM मनोहर लाल ने चलाई फुल स्पीड से बाइक

हरियाणा के यमुनानगर में इस बार दिल्ली की तर्ज पर बाइक सवारों ने गणतंत्र दिवस समारोह में अपने जलवे दिखाए। अलग-अलग करतब दिखाते समय बाइक स्पीड से चल रही थी।

यमुनानगर : CM मनोहर लाल ने चलाई फुल स्पीड से बाइक

|| Yamunanagar || Aditya Kumar || हरियाणा के यमुनानगर में इस बार दिल्ली की तर्ज पर बाइक सवारों ने गणतंत्र दिवस समारोह में अपने जलवे दिखाए। अलग-अलग करतब दिखाते समय बाइक स्पीड से चल रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री भी जोश में आ गए। उन्होंने इस दौरान बाइक चलाने की इच्छा जाहिर की और वह मैदान में जा पहुंचे। अचानक मुख्यमंत्री के मैदान में आने से अधिकारी भी सकते में आ गए । इसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक बाइकर से बाइक ली और किक मार का स्टार्ट कर कर उसे फुल स्पीड से ग्राउंड में ले जाकर चक्कर लगाना शुरू कर दिया। मैदान में मौजूद अधिकारी व लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला जब उनके मुख्यमंत्री लोगों के बीच में बाइक चलाते हुए गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करते नजर आए।