भिवानी नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

ड्यूटी मजिस्ट्रेट आत्मा राम गोदारा के नेतृत्व मव सीएम फ़्लाइंग नगर परिषद में पहुंची। जा कर देखा कि काफी कर्मचारी नदारद थे। उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। कुछ कर्मचारी समय की देरी से अपनी ड्यूटी पर आए।

भिवानी || नगर परिषद में कर्मचारियों की लेटलतीफी से परेशान लोगों को राहत देने व उनके काम समय पर सुचारू रूप से हो, इन सब उद्देश्य के लिए आज सीएम फ़्लाइंग ने रेड मारी। रेड के दौरान काफी कर्मचारी नदारद मिले, तो कुछ समय से लेट आये। जिस पर अधिकारियों द्वारा उनसे जवाबदेही मांगी गई है। परेशान लोगों के भी बयान दर्ज किए गए है कि वहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना तो नही करना पड़ रहा है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बुलाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आत्मा राम गोदारा के नेतृत्व मव सीएम फ़्लाइंग नगर परिषद में पहुंची। जा कर देखा कि काफी कर्मचारी नदारद थे। उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। कुछ कर्मचारी समय की देरी से अपनी ड्यूटी पर आए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आत्मा राम गोदारा ने बताया कि समय पर ना आने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वह समय पर आए, वहीं जो कर्मचारी व अधिकारी बिना सूचना के ही गयाब थे उन सबसे  जवाब तलबी की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि वह आज क्यों उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि काफी लोगों को भटकना पड़ता हैं क्योंकि कर्मचारियों के समय पर ना आने की वजह से लोग भटकते रहते हैं।

वहीं वहां भटक रहे लोगों ने भी बताया कि वह काफी बार आते हैं लेकिन उनके काम नहीं होते है। उनका कहना था कि बेवजह परेशान किया जाता है। नगर परिषद के ईओ अभय सिंह ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत ये करवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि सभी के काम बांटे गए हैं। आज भी समय के अनुसार जो काम बांटे गए हैं वैसे ही काम लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की हैं की वह समय पर अपने कागज जमा करवाये ताकि उनका कार्य समय पर हो सके।