भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय ने हरियाली तीज के कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव ऋतु सिंह ने बताया कि सावन के माह में हरियाणा का पारंपरिक त्यौहार तीज धूमधाम से मनाया जाता है। आज इस त्यौहार को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अध्यापकों व सामाजिक परिवेश में चारों तरफ फैली हरियाली के बाद माहौल तीज के मौके पर उल्लासपूर्वक हुआ है।

भिवानी || हरियाली उल्लास व हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक तीज त्यौहार भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में  मनाया गया। जिसमें हरियाणा लोक कलाकारों ने हरियाणवी प्रस्तुतियां दी। विश्वविद्यालय प्रांगण में लगे वृक्षों पर फूलों से सज्जित झूले लगाए गए, जिन पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने तीज उत्सव का आनंद लिया। वही तीज के मौके पर परंपरागत हरियाणवी पकवान सुहाली, पूड़, गुलगुले विश्वविद्यालय में ही बनाकर स्टॉल लगाकर वितरित किए गए व उल्लासपूर्वक तरीके से हरियाली तीज का त्यौहार राज्य स्तर पर मनाया गया।

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीज के मौके पर हरियाणली संस्कृति से ओत-प्रोत गीत, संगीत, रागिनी व त्यौहारिक कथाएं गाकर त्यौहार के उल्लास को बढ़ाने का कार्य किया। इस मौके पर चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव ऋतु सिंह ने बताया कि सावन के माह में हरियाणा का पारंपरिक त्यौहार तीज धूमधाम से मनाया जाता है। आज इस त्यौहार को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अध्यापकों व सामाजिक परिवेश में चारों तरफ फैली हरियाली के बाद माहौल तीज के मौके पर उल्लासपूर्वक हुआ है। आज हरियाणा कला परिषद से जुड़े कलाकारों ने हरियाणवी विधाओं से जुड़ी प्रस्तुतियां भी मंच के माध्यम से दी हैं।

वही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी छात्रा सीमा व पायल ने बताया कि आज उन्होंने हरियाली तीज के मौके पर विश्वविद्यालय प्रांगण में पुष्पलताओं वाले झूले डालकर सावन के इस तीज त्यौहार को मनाया है तथा गुड़ से बने हरियाणवी पकवानों का आनंद उठाते हुए इस त्यौहार की खुशी को बढ़ाने का कार्य किया है। इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद भी प्रकट भी किया है।