तीरंदाज दीपिका कुमारी साइबर सिटी में आर्चरी कोर्ट का किया उद्घाटन

वलर्ड की जानीमानी तीरंदाज दीपिका कुमारी साइबर सिटी के एक निजी स्कूल में पहुची। स्कूल में पहुची दीपिका ने आर्चरी कोर्ट का उद्घाटन किया और स्कूली छात्रों को तीरंदाजी के गुर सिखाए। निजी स्कूल की प्रिंसिपल की माने तो उन्होंने स्कूल में खेलो को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए है।

तीरंदाज दीपिका कुमारी साइबर सिटी में आर्चरी कोर्ट का किया उद्घाटन
Gurugram (Sanjay Khanna) || वलर्ड की जानीमानी तीरंदाज दीपिका कुमारी साइबर सिटी के एक निजी स्कूल में पहुची। स्कूल में पहुची दीपिका ने आर्चरी कोर्ट का उद्घाटन किया और स्कूली छात्रों को तीरंदाजी के गुर सिखाए। दीपिका की माने तो सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। आज समय आ गया है जब हर बच्चे को पढ़ाई के साथ खेलो में भी अपना भविष्य बनाने की और ध्यान देना चाहिए। निजी स्कूल की प्रिंसिपल की माने तो उन्होंने स्कूल में खेलो को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए है। इसी कड़ी में स्कूल ने आर्चरी कोर्ट की शुरूआत की है। इससे न केवल स्कूली  छात्रों का सर्वंगिक विकास होगा, बल्कि बच्चो का खेलो के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। पढ़ाई के साथ साथ अब खेलो के प्रति भी छात्र रुचि दिखाने लगे है और छात्रों के अविभावक भी अपने बच्चों को खेलों के प्रति मोटिवेट कर रहे हैं |

नुकुल की माने तो तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जो कि किसी भी मौसम में खेला जा सकता है। और वही बच्चों को खेल के प्रति स्कूल बच्चों को मोटिवेट कर रहा तो वही बच्चों के लिए  आर्चरी कोर्ट खुलने के बाद बच्चों का रुझान और भी खेल के प्रति बढ़ेगा स्कूल का भी यही है कि बच्चे खेलों के प्रति उत्साहित हो और बच्चों में खेल के प्रति लगन जागे जिससे कि खेल के प्रति बच्चे  में अच्छा अनुभव प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें वही देश की बेटी दीपिका कुमारी ने भारत का कई बार नाम रोशन किया है आपको बता दें सरकार द्वारा दीपिका कुमारी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है |