आँचल ठाकुर ने गाड़ा झंडा,एक और चोटी फ़तह

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विजरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा लहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां इंटरनेट मीडिया में शेयर की।

आँचल ठाकुर ने गाड़ा झंडा,एक और चोटी फ़तह

Manali (Shalu) || अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विजरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा लहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां इंटरनेट मीडिया में शेयर की।

आंचल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ 4 हजार मीटर ऊंची चोटी को फतेह करने का अहसास अविश्वसनीय रहा। महिलाओं के इस विश्व रिकॉर्ड अभियान में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हूं। आंचल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया।