अम्बाला निगम ने हटाया कांग्रेस कार्यालय!

अंबाला शहर के सदोपुर में नगर निगम ने पुलिस अमले को साथ ले कांग्रेस प्रदेश सचिव के दफ्तर पर पीला पंजा चला दिया। इस दौरान काफी विरोध देखने को मिला। वहीँ कांग्रेस नेता ने भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए लेकिन निगम ने दफ्तर को इंक्रोचमेंट बताते हुए हटा दिया।

अंबाला शहर के सदोपुर में नगर निगम ने पुलिस अमले को साथ ले कांग्रेस प्रदेश सचिव के दफ्तर पर पीला पंजा चला दिया। इस दौरान काफी विरोध देखने को मिला। वहीँ कांग्रेस नेता ने भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए लेकिन निगम ने दफ्तर को इंक्रोचमेंट बताते हुए हटा दिया। जब निगम कर्मचारी कारवाई करने जुटे उस वक्त कांग्रेस नेता जैलदार अपने साथियों सहित गाली गलौज करने लगे  जिसका पुलिस ने बीच बचाव किया।
 

अंबाला शहर के सदोपुर में नगर निगम ने कांग्रेस प्रदेश सचिव सुखविंदर जैलदार के दफ्तर पर पीला पंजा चलाते हुए उसे हटा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और उन्हें कांग्रेस नेता के विरोध का सामना भी करना पड़ा। कांग्रेस नेता सुखविंदर जैलदार ने इस दौरान निगम से नोटिस भी मांगा और शहर में अन्य अतिक्रमण पर कार्रवाई न करने पर सवाल भी उठाया। काफी देर तक विरोध चलता रहा जिसके बाद कारवाई शुरू हुई तो कांग्रेस नेता अपने साथियों सहित निगम कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे स्तिथि को बिगड़ते देख पुलिस ने बीच बचाव किया इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा जमीन उनके पिता के नाम पर है नोटिस उन्हें भेजे गए। जिसके लिए पता चलता है कि निगम दबाव में कार्रवाई करने पहुंचा है। सुखविंदर जैलदार ने खुलेतौर पर निगम के ऊपर भ्र्ष्टाचार के आरोप भी लगाए। 
 

इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एल सी चौहान ने बताया कि जब भी कोई नया निर्माण करता है तो उसको निगम से नक्शा पास करवाना होता है बिना नक्शा पास करवा निर्माण किया था जिसके लिए कई बार नोटिस भी दिया गया और आज यह कार्रवाई की गई है।