राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कसा तंज...

राहुल गांधी के साथ वढेरा को भी आना चाहिए हरियाणा में और किसानों की हड़पी गयी जमीनों को दिलवाना चाहिए वापिस"यह ब्यानं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने गुरुग्राम में दरअसल किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा के दौरे को लेकर राजनीति हलचल तेज़ होती जा रही है |

राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कसा तंज...

गुरुग्राम (संजय खन्ना) || "राहुल गांधी के साथ वढेरा को भी आना चाहिए हरियाणा में और किसानों की हड़पी गयी जमीनों को दिलवाना चाहिए वापिस"यह ब्यानं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने गुरुग्राम में दरअसल किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा के दौरे को लेकर राजनीति हलचल तेज़ होती जा रही है | जहाँ एक और कांग्रेस राहुल के दौरे को सफल बनाने में जुटी है तो सत्तासीन भाजपा ने राहुल और रोबर्ट वढेरा पर सियासी हमले करने शुरू कर दिए है | प्रदेश अध्यक्ष की माने तो 10 साल की कांग्रेस सरकार में कांग्रेस ने सिर्फ एजेंट की भूमिका निभा चांदी काटी है जबकि किसानों के साथ किया था बड़ा धोखा |

वही इस मामले में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माने तो किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस किसानों को गुमराह करने में जुटी है | जबकि भाजपा सरकार पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यो में धान की फसल के साथ साथ अन्य फसलें भी खरीदने का काम कर रही है | ओ पी धनखड़ की माने तो भारत की सबसे पुराने राजनैतिक दल में इस वक़्त वैचारिक दिवालियापन साफ छलक रहा है | वही बरौदा में होने वाले उपचुनाव को लेकर ओ पी धनखड़ की माने तो गठबंधन बरौदा का उपचुनाव मिल कर लड़ेगा और इसके लिए भाजपा ने 10 अक्टूबर को इलेक्शन कमेटी की बैठक भी बुलाई है | दरअसल लॉक डाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के लिए मजदूरों के लिए जो मदद की उसकी ई बुक लॉन्चिंग मामले को लेकर ओ पी धनखड़ गुरुग्राम पहुंचे थे।