हरियाणा में सीएम का चेहरा बदलने को लेकर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बेबाक बोल

चरखी दादरी। हरियाणा में सीएम का चेहरा बदलने को लेकर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुजुर्ग हो गए थे इसलिए युवा नेता नायब सिंह सैनी को प्रदेश का सीएम बनाकर मौका दिया गया है। हरियाणा की सियासत में भूचाल नहीं आया बल्कि शांति से केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया है। अब नायब सैनी के सीएम बनने से विकास की गति लगातार जारी रहेगी।

दरअसल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा चरखी दादरी के जनता कालेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की। इस दौरान उन्होंने दीक्षा के साथ शिक्षा पर जोर दिया वहीं कहा कि भविष्य बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है। सरकार की नीतियों के चलते शिक्षा को लेकर अनेक योजनाएं क्रियांवित की गई हैं। उन्होंने अपने सांसद कोटे से कालेज को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

राज्यसभा सांसद ने इंडिया महागठबंधन को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा कि कांंग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन है। कांग्रेस में कोई आये या जाये कांग्रेसियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी को देश-प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। इंडिया महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है और पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने पर सांसद ने कहा कि भाजपा का जजपा से चुनाव लड़ने का नहीं केवल सरकार चलाने का गठबंधन था। जजपा व भाजपा की अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा है इसलिए चुनाव भी अकेले ही लड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया गया है।