हरियाणा के झज्जर जिले में G20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया

हरियाणा के झज्जर जिले में G20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया | हरियाणवी संस्कृति के अनुसार सम्मान और सम्मान के प्रतीक पगड़ी बांधकर जी-20 प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।विदेशी मेहमानों को भी हरियाणवी खान-पान और हरियाणवी रीति-रिवाजों से रूबरू कराया गया।

हरियाणा के झज्जर जिले में G20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया

||Jhajjar || Kartik Bhardwaj || हरियाणा के झज्जर जिले में G20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया | हरियाणवी संस्कृति के अनुसार सम्मान और सम्मान के प्रतीक पगड़ी बांधकर जी-20 प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।विदेशी मेहमानों को भी हरियाणवी खान-पान और हरियाणवी रीति-रिवाजों से रूबरू कराया गया।झज्जर जिले के प्रतापगढ़ फार्म में चार बसों से 120 प्रतिनिधि झज्जर पहुंचे| यहां पहुंचने पर सबसे पहले प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फोगाट ने अतिथियों का स्वागत किया | 

जी-20 के प्रतिनिधियों ने हरियाणवी संगीत, नृत्य और संस्कृति की सराहना की।विदेशी मेहमान हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से रूबरू हुए।हरियाणवी नृत्य, ढोल नगाड़े और संगीत से अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया गया।विदेशी मेहमानों ने हरियाणा के पशुपालन, कृषि और हरियाणा के इतिहास को जानने में काफी दिलचस्पी दिखाई।बाद में जी-20 के प्रतिनिधियों ने देसी घी का चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, सरसों का साग, बाजरा और मक्के की रोटी और लहसुन की चटनी, नूनी घी, दही के साथ-साथ लस्सी और अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा। विदेशी मेहमानों ने न सिर्फ यहां के खाने का लुत्फ उठाया बल्कि खाना बनाने की विधि भी जानी | 

जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए थे | सुरक्षा कारणों से मीडिया को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया।500 से ज्यादा झज्जर पुलिस के जवान हर बारीकी पर नजर रखे हुए थे।ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।प्रतापगढ़ फार्म आम जनता के लिए बंद रहा।जी20 के प्रतिनिधियों ने यहां भरपूर आनंद उठाया।

हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि देश में देश हरियाणा जीत दूध दही का खाना और उसी दूध दही का खाना के साथ जी-20 के प्रतिनिधियों का हरियाणवी उत्साह, संगीत और परंपरा के साथ स्वागत किया गया।जिससे जी-20 के प्रतिनिधि काफी खुश नजर आए।