हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगाया जनता दरबार

 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार लगाकर प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश भी दिए|

हरियाणा के गृह एवं  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगाया  जनता दरबार

|| Ambala || Kartik Bhardwaj || हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार लगाकर प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश भी दिए| इस मौके पर राज्य भर से हजारों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री अनिल विज के जन दरबार पहुंचे | इस मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।आज एक बार फिर पुलिस महकमे से जुड़ी एक और समस्या सामने आई!

अंबाला कैंट में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार लगा | गृह मंत्री अनिल विज द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।हर बार जनता दरबार में शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जब हमने इस बारे में गृह मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं, लोग अपने काम से संतुष्ट रहें, जिसके लिए हम पूरी कोशिश करते हैं, हम कॉल करते हैं और फॉलो अप करते हैं!और इस बार जनता दरबार में एक बोर्ड भी लगाया गया था जिस पर लिखा था कि जो भी झूठी शिकायत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!गृह मंत्री से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि कोई भी इसका नाजायज फायदा उठाकर झूठी शिकायत न करे, हालांकि बाद में पता चलता है, लेकिन एक समस्या है जिसके बारे में निर्णय लिया गया है! ताकि लोगों को पता चले!