बरसते फूल, ठुमकते विदेशी - वृन्दावन होली 2023

वृन्दावन होली त्यौहार के लिए देश विदेश भर में मशहूर है | यहाँ की लठमार होली देखने के लिए लाखो लोग वृन्दावन आते है | वृन्दावन में होली का त्यौहार वसंत ऋतू से ही शुरू होजाता है | इस साल भी सैकड़ो की भीड़ में विदेशी श्रद्धालु मथुरा वृंदावन में झूमते गाते , कीर्तन करते नज़र आए | दूर दूर से लोग यहाँ बांके बिहारी लाल के साथ होली खेलने आते है |

Vrindavan||Nancy Kaushik||जैसा की हम सब जानते है वृन्दावन होली त्यौहार के लिए देश विदेश भर में मशहूर है | यहाँ की लठमार होली देखने के लिए लाखो लोग वृन्दावन आते है | वृन्दावन में होली का त्यौहार वसंत ऋतू से ही शुरू होजाता है | इस साल भी सैकड़ो की भीड़ में विदेशी श्रद्धालु मथुरा वृंदावन में झूमते गाते , कीर्तन करते नज़र आए | दूर दूर से लोग यहाँ बांके बिहारी लाल के साथ होली खेलने आते है |  
बीते दिन शनिवार को विदेशी यात्रियों की भीड़ फूलो से होली खेलती नज़र आई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है , वीडियो में विदेशी लोग जमकर मस्ती करते दिखे |

 
बता दे की पिछले कुछ सालो में वृन्दावन में विदेशी यात्रियों में गिरावट देखि गए थी जिसका सीधा सा कारण कोरोना था , कोरोना काल में विदेशी यात्रियों पर सेफ्टी के चलते पाबन्दी थी जोकि अब हट चुकी है , इस साल जमकर होली खेलते दिखेंगे देसी व विदेशी भक्त | 

कृन्दवन की होली की कुछ विशेष बातें 

वृन्दावन में होली मुख्य तिथि से 40 दिन पहले ही शुरू हो जाती है यानि की वसंत पंचमी से ही भक्त यहाँ होली खेलनी शुरू कर देते है |  
मथुरा - वृन्दाकन में एक नहीं बल्कि कई प्रकार की होली मनाई जाती हे जैसे - रंगो की होली , लड्डू मार होली , लठमार होली , फूलो की होली और दुलहंडी होली | 
होली से पहले रंगभरनी एकादशी पर वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में खास आयोजन किया जाता है |
होली पर वृन्दावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री होती है , वृन्दावन के बाहरी इलाके में वाहनों की पार्किंग के लिया इंतज़ाम किया जाता है |