हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 60 हजार के लगभग गु्रप सी व डी के पद पहले होगी गु्रप सी के पदों पर भर्ती, उसके बाद गु्रप डी के परिणामों को किया जाएगा जारी

स्वच्छ शासन-प्रशासन, पारदर्शिता व अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा लोकसभा व विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने की आशंका कम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल इंडिया गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा : नकारे हुए दलों का गठबंधन, जनता में नहीं इनका कोई प्रभाव राम पर राजनीतिक करने के मुद्दे पर कहा : जो राम का नहीं, वो कही का नहीं, किसी का नहीं : मुख्यमंत्री भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर कहा : यह रणनीतिक विषय, इसका जवाब देंगे बाद में : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह के पिता के देहांत पर जताया शोक

भिवानी मुख्यमंत्री ने कहा : हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 60 हजार के लगभग गु्रप सी व डी के पद पहले होगी गु्रप सी के पदों पर भर्ती, उसके बाद गु्रप डी के परिणामों को किया जाएगा जारी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 
स्वच्छ शासन-प्रशासन, पारदर्शिता व अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा लोकसभा व विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री
लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने की आशंका कम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 
इंडिया गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा : नकारे हुए दलों का गठबंधन, जनता में नहीं इनका कोई प्रभाव
राम पर राजनीतिक करने के मुद्दे पर कहा : जो राम का नहीं, वो कही का नहीं, किसी का नहीं : मुख्यमंत्री
भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर कहा : यह रणनीतिक विषय, इसका जवाब देंगे बाद में : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह के पिता के देहांत पर जताया शोक, कहा : चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक स्वस्थ जीवन जीया तथा समाज की सेवा की
भिवानी, 29 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में चल रही गु्रप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले गु्रप सी का परिणाम निकाला जाएगा, उसके बाद गु्रप डी की भर्ती की जाएगी। यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री आज भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के पिता चौ. भल्लेराम के देहांत पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक स्वस्थ जीवन जीया, वे समाजसेवी तथा नेक इंसान थे उनका सात्विक व्यक्तित्व था। 
      पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव उन्हे लगता था कि एक साथ हो सकते है, परन्तु अब चुनाव आयोग की तरफ से उन्हे कोई भी संकते नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हो। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ शासन व प्रशासन, पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने तथा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाकर खड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार लोकसभा व हरियाणा विधानसभा में पहले से भी अधिक बहुमत मिलेगा। 
     मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जनता द्वारा नकारे गए दल इक_ा होकर भाजपा को हराना चाहते है, जबकि पिछले 10 वर्षो से जो बदलाव की ब्यार बह रही है, उससे स्पष्ट है कि जनता इंडिया गठबंधन के दलों के प्रभाव को नकार चुकी है। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन आने वाले चुनाव में जारी रहने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक रणनीतिक विषय है, जिसका जवाब वे भविष्य में देंगे। भाजपा द्वारा राम के मुद्दे पर राजनीति किए जाने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की कोई रणनीति राम पर आधारित नहीं है, परन्तु जो लोग राम के नहीं, वे किसी काम के नहीं व कही के नहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व सांसद धर्मबीर सिंह से भिवानी क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की।