संस्थानों को बंद करने के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना                                              

हस्ताक्षर अभियान में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग ले कर बंद किए संस्थानों के प्रति रोष व्यक्त किया,पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस अवसर पर वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए,इस सरकार ने आते ही बदले की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश भर में लगभग 600 से अधिक संस्थानों को बंद करने का कार्य,

संस्थानों को बंद करने के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना                                              

||Manali||Rajnipal|| प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत आज भाजपा मनाली मण्डल द्वारा कराड़सू में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस हस्ताक्षर अभियान में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग ले कर बंद किए संस्थानों के प्रति रोष व्यक्त किया।पूर्व भाजपा सरकार ने कराड़सू में आयुर्वैदिक स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा पटवार सर्कल शुरू किया था। 


परंतु वर्तमान सरकार ने इन संस्थानों को बंद कर दिया।पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस अवसर पर वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार ने आते ही बदले की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश भर में लगभग 600 से अधिक संस्थानों को बंद करने का कार्य किया।  जिसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है।उन्होंने कहा कि लोगों को घर द्वार पर इन संस्थानों के माध्यम से सुविधाएं मिल रही थी पर इस सरकार ने इन संस्थानों को बंद करके आम जनता से सुविधाओं को छीनने का काम किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन बंद किए संस्थानों को तुरन्त शुरू करे अन्यथा भाजपा जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ने को तैयार है।भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ़ न्यायालय का दरवाजा भी खट खटाएगी।