पश्चिमी यमुना नहर में नहीं थम रहा शव मिलने का सिलसिला

शुक्रवार को भी 35 वर्षीय एक व्यक्ति शव मिलने से मचा हड़कंप। तीन दिन से घर से था लापता युवक | पुलिस ने शव ज़प्त कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवाया |

पश्चिमी यमुना नहर में नहीं थम रहा शव मिलने का सिलसिला

Indri (Mainpal Kashyap) : :इंद्री पश्चिम यमुना नहर में हर रोज शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। गौरतलब है की बीरवार को भी तीन वयक्तियो के शव मिले थे जिनमे दो वयक्ति की पहचान हो हो गयी थी। लगतार पचिमी यमुना नहर में शव मिलने से लोगो में दहसत का माहौल बना हुआ। शुक्रवार को पचिमी यमुना नहर 35 वर्षीय सतनाम निवासी गढ़ीबीरबल निवासी का शव मिला है । सुचना मिलते ही गौताखोर की टीम  ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक सतनाम घर से तीन  दिन से लापता चल रहा था। मृतक सतनाम अपने गांव गढ़ीबीरबल में हेयर सैलून की दूकान चलाता था। और घर से तीन दिन पहले लापता हो गया था जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी थी।

 गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ आ रहा है हमारी टीम मौके पर पहुंची और लोगो  की मदद से कई घंटों के बाद शव को बाहर निकाला उन्होंने बताया कि बीरवार को भी तीन शव  पश्चिम यमुना नहर से निकाले गए थे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है
 
इंद्री थाना प्रभारी  विनोद कुमार ने कहा  कि मृतक के भाई जसवीर द्वारा उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि उनका भाई घर से गुम हो गया है जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किया हुआ था तीन  दिन बाद आज मृतक का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद कर लिया है शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।