जो कार्य विपक्षी पार्टी 72 वर्ष में नही कर पाई वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 75 दिन में कर दिखाया

केंद्रीय ग्रह मंत्री एंव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जींद के एकल्वय स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र के अनुरोध पर आस्था रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे, आज से पांच वर्ष पूर्व बिरेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन इसी मैदान से थामा था इस अवसर पर इस रैली का आयोजन किया गया था , हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस रैली को बीरेंद्र सिंह के शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है , इस रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला

जो कार्य विपक्षी पार्टी 72 वर्ष में नही कर पाई वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 75 दिन   में कर दिखाया

केंद्रीय ग्रह मंत्री एंव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जींद के एकल्वय  स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र के अनुरोध पर आस्था रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे, आज से पांच वर्ष पूर्व बिरेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन इसी मैदान से थामा था इस अवसर पर इस रैली का आयोजन किया गया था , हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस रैली को बीरेंद्र सिंह के शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है , इस रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला,बिरेंद्र सिंह एंव अनेक मंत्रीयों ने भी संबोधित किया सम्बोधन में  केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रथम ग्रह मंत्री स्व: सरदार भल्भभाई पटेल का सपना था कि भारत एक अखंड भारत बने उन्होने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा देश को अंखड भारत बनाने का कार्य जो आजादी के 72 वर्ष बीत जाने पर भी नही हुआ वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 75 दिन के कार्यकाल धारा 370 एंव अनुच्छेद 35ए हटाकर- कर दिखाया उन्होने कहा कि आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व की सरकारें वोटबैंक की राजनीति के चलते कश्मीर से धारा 370 नही समाप्त कर रही थी लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटबैंक की राजनिति न तो पहले कभी कि है और नही भविष्य में करेगें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया है कि देश की तीनों सेनाओं के उपर एक चीफ ऑफ डिफैंस होगा इससे हमारी सेनाओं की रक्षा श्रमता बढ़ जाएगी । उन्होने की कहा कि केंद्र की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए गंभीर है और इसिलिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आंरभ कि जिसमें किसानी निधी योजना को हाल ही में लागू किया गया है। उन्होने यह भी कहा देश में जल सरंक्षण एंव आमजनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए जल मंत्रालय का गठन किया गया है। उन्होने दावा किया कि हरियाणा के आगमी विधानसभा चुनाव में अबकी बार 75पार कर पूर्ण बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी दोबारा से मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अगुवाई में बनाएगी। कें द्रीय ग्रह मंत्री ने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व हरियाणा को जमीनों का व्यापार करने वाले राज्य के रूप में जाना जाता था किंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जातीवाद, क्षेत्रवाद एंव भ्रष्टाचार मुक्त राज्य इसे बना दिया है उन्होने कहा कि पहले लोगों को तबादले एंव नौकरीयों के लिए भटकना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नही है।