खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने में जूटी हरियाणा-पंजाब पुलिस 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर हरियाणा पुलिस भी जगह जगह छापमारी कर रही है कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मे अमृतपाल को देखा गया है इस पर अंबाला रेंज के आईजी शिवास कविराज ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से हर जिले मे चेकिंग की जा रही है और पंजाब पुलिस की हो सके उतनी मदद भी की जा रही है !

||Delhi||Nancy Kaushik||खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर हरियाणा पुलिस भी जगह जगह छापमारी कर रही है कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मे अमृतपाल को देखा गया है इस पर अंबाला रेंज के आईजी शिवास कविराज ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से हर जिले मे चेकिंग की जा रही है और पंजाब पुलिस की हो सके उतनी मदद भी की जा रही है | उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मे एक महिला को पकड़ा था जिसे पंजाब पुलिस लेकर गई है | 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के लिए हरियाणा पुलिस व पंजाब पुलिस जगह-जगह छापमारी कर रही है लेकिन शातिर अमृतपाल अभी तक पुलिस को छकाये जा रहा है | अभी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मे देखा गया लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही वो भागने मे कामयाब हो गया | अंबाला रेंज के आईजी का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने अमृतपाल सिंह को लेकर पहले भी मदद की थी अब भी कर रहे है | उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के शाहबाद से पंजाब पुलिस एक महिला को पकड़कर अपने साथ ले गई है | उन्होंने कहा कि पुलिस अभी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है और जगह जगह जाँच कर रही है, अमृतपाल अभी कहा है ? ये जांच का विषय है !