अंबाला शहर के हिस्से में 19 वर्षों बाद मंत्री पद आया है।

अंबाला शहर के हिस्से में 19 वर्षों बाद मंत्री पद आया है। बीते रोज़ नायब सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने राज्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। असीम गोयल के मंत्री बनने की ख़बर मिलते ही पूरे अंबाला में जश्न का माहौल बन गया। देर शाम ही सैंकड़ो कार्यकर्ता मंत्री असीम गोयल के निवास पर पहुंचे और मंत्री बनकर अपने निवास पहुंचे असीम गोयल का ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं आज सुबह राज्य मंत्री असीम गोयल ने दिन की शुरुआत अंबाला के ऐतिहासिक अंबिका देवी मंदिर व गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेककर की। इसके बाद मंत्री असीम गोयल अपने पैतृक गांव

अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले गांवमें जन्मे पले बड़े हुए अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने गांव के पंच से लेकर हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बनने तक का सफर तय कर लिया है। बीते रोज़ नायब सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने भी राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिसके बाद बतौर राज्य मंत्री असीम गोयल ने अपने दिन की शुरुआत अंबाला के ऐतिहासिक अंबिका देवी मंदिर व गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेककर की। जहां अंबिका देवी मंदिर में विधायक असीम गोयल ने पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंत्री असीम गोयल शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में शीश झुकाने पहुंचे।
गांव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले राज्यमंत्री असीम गोयल शहर के बाद सीधे अपने पैतृक गांव पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने अपने गुरुओं और देवी मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पैतृक गांव पहुंचे राज्य मंत्री असीम गोयल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचे असीम गोयल का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी,सिरोपा पहनाकर व कृपाण भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। अपने गांव पहुंचे असीम गोयल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वो यहां सिर्फ अपने जन्मभूमि को प्रणाम करने आये हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं नहीं बल्कि पूरा गांव मंत्री बना है और इसके साथ ही गांव की जिम्मेदारी भी अब बढ़ गई है। असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश के विकास की जो जिम्मेदारी आज पार्टी ने उन्हें सौंपी है वो उसका श्रेय अपने गांव को समर्पित करते हैं। राज्य मंत्री असीम गोयल ने इस दौरान गांव वासियों से हरियाणा लोकसभा की 10 सीटों पर पीएम मोदी को जिताने की अपील भी की और कहा कि उनकी जड़ें आज भी अपने गांव से जुड़ी हैं और उनकी जड़ों को मजबूत रखने की जिम्मेदारी भी सभी गांव वासियों की है।