इनेलो नेता अभय चौटाला केंद्र में हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे

अभय चौटाला केंद्र सरकार और फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर में उनके मामा पर जमकर बरसे वही हरियाणा सरकार को भी अभय चौटाला ने आड़े हाथों लिया।

इनेलो नेता अभय चौटाला केंद्र में हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे

विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अभय सिंह चौटाला फरीदाबाद पहुंचे और हरियाणा की सरकार पर जमकर बरसे। जहां उन्होंने इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक केहर सिंह रावत द्वारा कृषि मंत्री से पानी की शिकायत करने पर सरकार और केहर सिंह की कमजोरी बताया, वही दुष्यंत चौटाला के मुद्दे पर चौटाला ने कुछ भी बोलने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। अभय ने कहा भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में 75 पार की सोच रही है, लेकिन जनता के बीच में जाकर मुख्यमंत्री है तो बताए उन्होंने पिछले 5 साल में जनता को क्या दिया है। शिवाय परेशानी के जनता को इस भाजपा सरकार में कुछ नहीं मिला।दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के कौराली गांव का है, जहां विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अभय चौटाला इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। जहां अपने संबोधन में अभय चौटाला केंद्र सरकार और फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर में उनके मामा पर जमकर बरसे वही हरियाणा सरकार को भी अभय चौटाला ने आड़े हाथों लिया। अबे चौटाला की माने तो 1 दिन में 3 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित करके उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव का संदेश दे रहे हैं और आगामी 10 अगस्त तक उनका हरियाणा की 90 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। चौटाला की मानें तो कार्यकर्ताओं के इच्छा के अनुसार वे एक ऐसे कैंडिडेट का चयन कर रहे हैं जो इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनाएगा। लगातार इनेलो के हो रहे बिखराव पर अभय चौटाला बोले उनकी पार्टी नहीं टूट रही है बल्कि उनकी पार्टी के नेता टूट रहे हैं। जो स्वार्थी थे वह चले गए। फुटाला की मानें तो मुख्यमंत्री का आज जो बयान है उसे सुनकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि जिस लालच में उनके पार्टी के नेता और विधायक भाजपा में गए थे अब उन्हें महसूस होगा कि इनेलो छोड़कर उन्होंने कितनी गलती की है। केहर सिंह रावत के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि केहर सिंह रावत भी स्वार्थ में भागे थे।