मथुरा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

मथुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला अधिकारी को  सौंपा ज्ञापन |

मथुरा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

मथुरा (मदन सारस्वत) || मथुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला अधिकारी को  सौंपा ज्ञापन  मगर धारा 144 का उल्लंघन करने  पर  कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष  सहित  9 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने  किया गिरफ्तार  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना शांतिपूर्वक लल्लू सिंह की रिहाई के लिए दे रहे थे जिलाधिकारी को ज्ञापन पुलिस ने जबरदस्ती किया गिरफ्तार | दरअसल एकत्रित हुए काग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पर जिला अधिकारी को लल्लू सिंह की रिहाई के लिए ज्ञापन सौंपने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे जबकि इसकी सूचना पुलिस को भी थी जिसको देखते हुए पुलिस ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी से मिलने के लिए रोका गया क्योंकि कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिक मात्रा में थे जिससे प्रशासन का मानना है की धारा 144 का कांग्रेस कार्यकर्ता उल्लंघन कर रहे हैं तो प्रशासन ने  सिर्फ 5 लोगों को  जिला अधिकारी से मिलने के लिए  और ज्ञापन सौंपने के लिए  कहा  जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का  कहना  है कि  हम लोग शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपने  आए थे  मगर पुलिस ने  हमें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया और आरोप लगाए जा रहे हैं कि हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे मगर ऐसा कुछ नहीं है जबकि पुलिस का कहना है की कांग्रेश के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने लॉक डाउन में चल रहे धारा 144 का उल्लंघन किया है उसी के तहत इन को गिरफ्तार किया गया जिसमें 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभद्र भाषा का भी आरोप पुलिस द्वारा लगाया गया है