लापता व्यक्ति की हत्या कर खेतो में फेका शव

राहगिरों ने शुक्रवार को वहां से गुजरते हुए एक व्यक्ति के शव को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव की पहचान किए जाने के बाद धर्म सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दी गई

लापता व्यक्ति की हत्या कर खेतो में फेका शव

झज्जर जिला स्थित थाना बादली के अन्तर्गत आने वाले गांव माजरी में एक व्यक्ति की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तीन दिनों से लापता था। उसका खून से लथपथ शव बादली के पास खेतों में पड़ा हुआ मिला। राहगिरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल की टीम को भी प्रमाण जुटाने के लिए बुलवाया गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर व मौके से प्रमाण जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान गांव माजरी के धनु उर्फ धर्म सिंह के रूप में हुई है।पुलिस को शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है। परिजनों के अनुसार मृतक धर्म सिंह पिछले तीन दिनों से लापता था।लेकिन शुक्रवार को उसका खून से लथपथ शव बादली के पास खेतों मेें पड़ा हुआ मिला। शव के पास पुलिस को खून से सनी हुई दो ईंट भी मिली है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने धर्म सिंह की हत्या उसके सिर में चोट मारने की वजह से माना है। मामले की सच्चाई क्या है और उसकी धर्म सिंह की हत्या करने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है। धर्म सिंह के सिर व चेहरे पर चोट के गहरने निशान है। जानकारी अनुसार जब राहगिरों ने शुक्रवार को वहां से गुजरते हुए एक व्यक्ति के शव को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव की पहचान किए जाने के बाद धर्म सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। हांलाकि मृतक धर्म सिंह के परिजनों ने धर्म सिंह की किसी से कोई दुश्मनी होने की बात से फिलहाल साफ इन्कार किया है। उधर पुलिस हत्या के इस मामले में सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने खून से सनी ईंट को भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस मामले में आस-पास भी पूछताछ की है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को हत्या के इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया था।