बवानीखेड़ा बदहाल सीवरेज समस्या का समाधान करने शहर पहुँची मिनी सुपर स्कर मशीन...

बवानीखेड़ा में सिवरेजो के ओवरफ्लो होने से शहरवासियो को अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! समस्या की शिकायते भी कई बार शहरवासियों ने विभाग के अधिकारियों से की समस्या के समाधान की भी मांग की लेकिन समय पर समस्या का समाधान नही होने से उनको हर रोज अनेको परेशानियों और सिवरेजो के गंदे पानी के जमाव के कारण गन्दगी में बीमारियों के भय में जीना पड़ रहा था |

बवानीखेड़ा बदहाल सीवरेज समस्या का समाधान करने शहर पहुँची मिनी सुपर स्कर मशीन...

बवानीखेड़ा (सुशिल कुमार) || बवानीखेड़ा में सिवरेजो के ओवरफ्लो होने से शहरवासियो को अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! समस्या की शिकायते भी कई बार शहरवासियों ने विभाग के अधिकारियों से की समस्या के समाधान की भी मांग की लेकिन समय पर समस्या का समाधान नही होने से उनको हर रोज अनेको परेशानियों और सिवरेजो के गंदे पानी के जमाव के कारण गन्दगी में बीमारियों के भय में जीना पड़ रहा था ! जिसकी बार बार शिकायतों और शहरवासियों की समस्या को समझते हुए विभाग द्वारा बुधवार को सिवरेजो को खोलने के लिए मिनी सुपर स्कर मशीन को शहर में भेज शहरवासियों को समस्या से कुछ राहत दी | मिनी सुपर स्कर मशीन के शहर में विभाग द्वारा भेजे जाने से शहर वासी खुश है तो वही उनकी समस्या की सुनवाई को लेकर वह विभाग का धन्यवाद भी कर रहे है ! आपको बता दे कि बवानीखेड़ा में कई वर्षो से सीवरेज व्यवस्था की बदहाली बनी हुई जिसके कारण शहरवासी परेसान थे शहरवासियों की यह समस्या बारिस के समय दोगुनी बन जाती थी ! वह कई बार प्रसासन से मिल समस्या के समाधान की भी गुहार लगा चुके थे ! मंगलवार को हरियाणा जागृति मोर्चा द्वारा इस समस्या को विभाग के अधिकारियों से अवगत करवाया गया था जिसके बाद मिले आस्वासन से बुधवार को विभाग द्वारा शहर में सिवरेजो की सफाई के लिए सुपर स्कर मशीन भेज शहरवासियो को राहत दी |