दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर बनना शुरू हो रहा है। इससे सिर्फ मंगोलपुरी नहीं पूरी दिल्ली को होगा फायदा

पहले पैसा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में जाता था। आज पैसा बच रहा है। इसलिए उतने पैसे में ही सारा काम हो रहा है। विपक्ष वाले गलत बोल रहे हैं।केजरीवाल पैसे लुटा रहा है। अपने लोगों पर लूटा रहा है। लूट नहीं रहा।

दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर बनना शुरू हो रहा है। इससे सिर्फ मंगोलपुरी नहीं पूरी दिल्ली को होगा फायदा

 दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर बनना शुरू हो रहा है। इससे सिर्फ मंगोलपुरी नहीं पूरी दिल्ली को फायदा होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले 5 साल में काफी काम हुआ है दिसंबर तक 700 मोहल्ला क्लिनिक बनकर तैयार होंगे। पाली क्लिनिक बन रहे हैं। उसमें 8 तरह के स्पेसलिस्ट बैठते हैं।उसके बाद बड़े अस्पताल हैं। 1000 मोहल्ला क्लिनिक, 122 पाली क्लिनिक फिर बड़े अस्पताल होंगे। फिर दिल्ली वालो को बीमारी होने पर किसी चिंता की जरूरत नहीं होगी।प्राइवेट में इलाज महंगा है। इसलिए अस्पताल मोहल्ला क्लिनिक में दवा फ्री किया गया।दिल्ली में बाहर के मरीज भी काफी ज्यादा हैं।सिर्फ दिल्ली के मरीज हो तो आधे घंटे में सभी फ्री हो जाये।बिहार का एक मरीज 500 का टिकट लेकर दिल्ली आता है और यहां 5 लाख का फ्री ओपरेशन करा के चला जाता है,अच्छी  बात है लेकिन दिल्ली की अपनी कैपेसिटी है इसलिए पूरे देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। आरोप लगते हैं। केजरीवाल ने दवा, इलाज, टेस्ट मुफ्त क्यों किया। ये ठीक नहीं है।डेनमार्क में सबके लिए इलाज फ्री है। दिल्ली में भी हमने यही किया है। दिल्ली में वो सुविधा मिल रही है जो डेनमार्क, अमेरिका,उनका कहना है कि मुफ्तखोरी से दिल्ली घाटे में चला जाएगा। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं की जबतक केजरीवाल है घाटे में नहीं जाने दूंगा। फायदे में ही रखूंगा।पहले पैसा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में जाता था। आज पैसा बच रहा है। इसलिए उतने पैसे में ही सारा काम हो रहा है। विपक्ष वाले गलत बोल रहे हैं।केजरीवाल पैसे लुटा रहा है। अपने लोगों पर लूटा रहा है। लूट नहीं रहा।पहले सिर्फ 60 फीसदी लोगो को पाइपलाइन से पानी मिलता था। अब 95 फीसदी हो गया है। साल भर में सौ फीसदी हो जाएगा। मन मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में 362 बेड के ट्रॉमा सेंटर के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा.....