देश के कई शहरों में सूर्य ग्रहण जारी

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज शुरू हो चुका है। यह खंड सूर्यग्रहण यानी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण का असर भारत समेत दूनिया के कई इलाकों में देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर 2022

देश के कई शहरों में सूर्य ग्रहण जारी

Delhi || Abhay ||   इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लग गया है। आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्‍सुकता देखी जा रही है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। 25 अक्‍टूबर को लग रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022 को लेकर ज्‍योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं। यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण लग गया  है।शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्‍योतिषविदों की अपनी मान्‍यताएं हैं। हालांकि, आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्‍यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण का अब मध्यकाल शुरू हो चुका है। कुछ ही देर में तय समय के अनुसार, सभी को अपने-अपने इलाकों में ग्रहण देखने को मिल सकता है। करीब 7 घंटे तक चलने वाले इस ग्रहण को ज्यादातर लोग साढ़ 4 बजे से साढ़ पांच बजे तक देख सकेंगे। साढ़े 5 बजे केे बाद ग्रहण का मोक्षकाल यानी ग्रहण समाप्ति का समय होगा।

जबकि वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्‍चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है।