विवादों में फंसी शाहरूख खान कि फिल्म 'पठान', लोग दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

फिल्में रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना और विवादो को झेल रही हैं। फिर चाहे फिल्म में बड़े स्टार्स हों या फिर शाहरूख खान।

विवादों में फंसी शाहरूख खान कि फिल्म 'पठान', लोग दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

Aditya kumar|| फिल्में रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना और विवादो को झेल रही हैं। फिर चाहे फिल्म में बड़े स्टार्स हों या फिर शाहरूख खान, सभी को सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। साल 2022 में बॉलीवुड के बड़े सितारों को इस बायकॉट के चलते भारी नुकसान भी हुआ है। हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का 'बेशर्म रंग' सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसे देखने के तुरंत बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट और गाने को बैन करने की मांग अनेको लोगों द्वारा, कई जगहो से की जा रही है। फिल्म के गाने के वीडियो में लोगों को शाहरुख खान तो पसंद आए लेकिन उन्हें दीपिका पादुकोण का मोनोकनी और बिकिनी में रिवीलिंग लुक पसंद नहीं आ रहा हैं।

Pathan Song Controversy: Before Deepika Padukone Bikini in Besharam rang,  Actresses like Katrina Kaif, Deepika Padukone, kajol also romance in  Saffron Bhagwa Dress - Pathan Besharam Rang: 'पठान' में दीपिका पादुकोण की
फिल्म को बायकॉट करने की मांग में अब आम लोगों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मंत्री भी शामिल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के मेकर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि वह फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटा लें, अगर फिल्म से अश्लील दृश्यों को नहीं हटाया गया तो इसे मध्यप्रदेश में अनुमति देने पर विचार करना पर सकता हैं। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका पादुकोण को टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक भी बताया है। दरअसल, जब सीएए का विरोध अपने चरम पर था तब दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। जिसके बाद से उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़ा हुआ कहा जाने लगा।