देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बना आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर खरक चौकी पुलिस ने छापे मार करवाई शुरू की ओर आरोपी को पकड़ने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन मोनू पुलिस से पहले ही फरार हो जाता था। मोनू को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुग्राम से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ की तो पुलिस को इसने कई राज उगल दिए।

भिवानी। भिवानी पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को पकड़ा है जो लोगो को एयरफोर्स में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करता था। इसने पूरे भारत वर्ष में कई लोगो को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। ये ठग लोगो को नकली नियुक्ति पत्र देता था। उन्हें आईडी कार्ड बना कर देता था जो कि हूबहू एयर फोर्स जैसे होते थे। उनसे मोटे पैसे ऐंठ के फरार हो जाता था। अब ये नटवरलाल पुलिस की गिरफ्त में है। इसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। गांव खरक निवासी निक्सन ने खरक चौकी में शिकायत दी थी कि उनके बेटे सोरभ को एक व्यक्ति ने एयरफोर्स में भर्ती करवांने के नाम पर 3 लाख रुपये ठग लिए। शुरू में तो वे खुश थे नियुक्त पत्र जो प्राप्त हुआ था। नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया। फर्जी पत्र लेकर जब वे गए थे उन्हें वापिस लौटा दिया गया।  निक्सन ने इसकी शिकायत खरक चौकी में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर खरक चौकी पुलिस ने छापे मार करवाई शुरू की ओर आरोपी को पकड़ने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन मोनू पुलिस से पहले ही फरार हो जाता था। मोनू को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुग्राम से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ की तो पुलिस को इसने कई राज उगल दिए। उसने बताया कि वैसे तो वह शामली का रहने वाला है उसके माता पिता गोहाना में रहते है। वह कई जगह ठिकाने बदल चुका है। बॉम्बे भी रहता था लखनऊ में एक अधिकारी की लड़की से प्रेम विवाह भी किया है। लड़की के पिता का सरनेम मिश्रा था तो उसने अपने नाम के आगे मिश्रा लगाना शुरू कर दिया वैसे वह शर्मा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोनू शर्मा बेरोजगार लोगो के आगे एयर फोर्स की धोस जमाता था ताकि ऐसा लगे कि उसके हाथ मे बहुत कुछ है। लोगो को ठगी का शिकार बना कर उनसे पैसे ऐंठन के बाद वह फरार हो जाता था। कुछ ऐसा ही उसने खरक के सौरभ के साथ भी किया। उसकी बातों में आकर निक्सन ने 3 लाख रुपये दे दिए ताकि उसका बेटा भर्ती हो सके। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकली मोहर आई डी, एयर फोर्स की ड्रेस, बरामद की है। उसने इंडगो में भी मालवाहक के तौर पर नोकरी भी की थी। जिससे उसकी जानकारी वहां एयरपोर्ट पर हो जाती थी और वे ठगी का शिकार आसानी से बना लेता था। 

खरक चौकी प्रभारी दशरथ कुमार ने बताया कि ये आरोपी मोनू अब पुलिस की गिरफ्त में है और सभी पुलिस को इतला की गई है कि उसने जहाँ जहाँ गड़बड़ की है उसकी जानकारी दी जाए। कितने लोग उसकी ठगी का शिकार हुए है। दशरथ कुमार ने बताया की बदमाश ने देश की सुरक्षा को भी हानि पहुँचनाने का प्रयास किया है लेकिन अब वह गिरफ्त में है।