हिसार में सीएम फ्लाइंग ने किया नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़...

हिसार के मिर्जापुर रोड पर सीएम फ्लाइंग ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिसार में सीएम फ्लाइंग ने किया नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़...

हिसार (प्रवीण कुमार) || हिसार के मिर्जापुर रोड पर सीएम फ्लाइंग ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सीएम उड़न दस्ते के सब इंस्पेक्टर रणधीर ईएसआई राजवीर सिंह , एएसआई रामफल, एएसआई सुरेंद्र, अनिल ,हेड कांस्टेबल धर्मवीर व डॉक्टर अरविंद की टीम ने मिर्जापुर रोड पर एक फैक्ट्री में छापा मारा।

सीएम उड़न दस्ते के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि आज मिर्जापुर रोड पर घी की फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। और घी की फॅक्टरी से  मधुसूद लगा लेबल का 1100 लीटर नकली देसी घी ,दीप गोपाल लगा स्टिकर का 468 लीटर व 75 लीटर अलग से किंग लेबल लगा हुआ नकली देसी  घी बरामद किया है। टोटल 1643 लीटर नकली देसी घी बरामद किया गया है। वही डॉ अरविंद की टीम ने मौके पर नकली घी के सैंपल लिए हैं। जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। पुलिस  के अनुसार कृष्ण कुमार रवि के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस छानबीन जारी है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम लगातार हरियाणा प्रदेश में छापे मार्कर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है तथा नकली समान बनाने वाले लोगों को पकड़ा है उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए हैं और काफी मात्रा में नकली माल बरामद किया है।