अंबाला में नहीं दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर!

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर आज से प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल है डॉक्टर ने इमरजेंसी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है वही स्वास्थय मंत्री अनिल विज के अंबाला में हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला |

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर आज से प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल है डॉक्टर ने इमरजेंसी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है वही स्वास्थय मंत्री अनिल विज के अंबाला में हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला | रोजाना की तरह ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है मरीज इलाज करवाने आ रहे है, वही शहर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि अगर कोई डॉक्टर हड़ताल पर जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कारवाई की जाएगी और जो भी डॉक्टर्स छुट्टी पर है उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर आज प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल है। एसोसिएशन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने समेत अन्य कई लंबित मांगों को लेकर डिमांड कर रहे हैं, लेकिन हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज के अंबाला जिले में हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। अंबाला सिटी, कैंट और नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल, चौड़मस्तपुर सीएचसी, सेक्टर-10 पॉलिक्लीनिक के साथ-साथ जिलेभर के सभी सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर सुबह 9 बजे से मरीजों का चैकअप कर रहे हैं। ओपीडी प्रस्तुति विभाग और इमरजेंसी सुचारू रूप से चल रही है मरीज अपना इलाज करवा रहे है ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला सिटी सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. संगीता ने बताया कि हमारे यहां हड़ताल का कोई असर नहीं है। सुबह से डॉक्टर मरीजों का चैकअप कर रहे हैं हर प्रकार की ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है, पीएमओ ने बताया कि जो डॉक्टर छुट्टियों पर थे उनकी छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।