मथुरा : 25 हज़ार का इनामी बदमाश बनवारी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार...

-मथुरा थाना जमुना पार मैं 9 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी बनवारी चल रहा था फरार पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया था |

मथुरा : 25 हज़ार का इनामी बदमाश बनवारी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार...

मथुरा (मदन सारस्वत) || मथुरा थाना जमुना पार मैं 9 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी बनवारी चल रहा था फरार पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया था और दिल्ली तक पोस्टर चशपा करवा दिए थे आखिर पुलिस ने   आरोपी बनवारी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया |

दरअसल यह घटना थाना जमुनापार की है जहां 8 वर्ष की मासूम  के साथ  बनवारी नाम के दरिंदे ने रेप के बाद  हत्या कर दी थी  और फरार हो गया था  पुलिस ने इस दरिंदे को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी थी और इसकी तलाश आसपास के राज्य में भी की जा रही थी जब कई दिन बीत गए उसके बाद भी ये दरिंदा गिरफ्तार नहीं हो पाया  तो मथुरा पुलिस ने  इस दरिंदे के ऊपर ₹25000 का  इनाम घोषित करते हुए  इसके पोस्टर  मथुरा से दिल्ली हरियाणा में भी  चश्मा करा दिए गए थे और पुलिस लगातार इस की धरपकड़ में लगी हुई थी |

अचानक सूचना के आधार पर बनवारी थाना कोसीकला के कोटवन के समीप अपनी बाइक से जा रहा था पुलिस को जानकारी मिलते ही बनवारी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया तो बनवारी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी बनवारी के पैर में जाकर लगी गोली लगते ही आरोपी बनवारी जमीन पर गिर गया और पुलिस ने धर दबोचा जबकि आरोपी बनवारी द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक  भी बरामद कर ली है और पिस्टल भी बरामद की है और आरोपी बनवारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है मगर इस दरिंदे की गिरफ्तारी से मथुरा पुलिस ने राहत की  सांस जरूर ली है |