महेंद्रगढ़ - विकसित भारत संकल्प यात्रा आज महेंद्रगढ़ खंड के गांव छाजियावास ओर जाटवास मे पहुंची!

महेंद्रगढ़ || विकसित भारत संकल्प यात्रा आज महेंद्रगढ़ खंड के गांव छाजियावास ओर जाटवास मे पहुंची। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियो ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को अपनी सेवाए दी। गांव जाटवास में कृषि विभाग की ओर से किसानों को ड्रोन का प्रशिक्षण करके दिखाया गया।

महेंद्रगढ़ || विकसित भारत संकल्प यात्रा आज महेंद्रगढ़ खंड के गांव छाजियावास ओर जाटवास मे पहुंची। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियो ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को अपनी सेवाए दी। गांव जाटवास में कृषि विभाग की ओर से किसानों को ड्रोन का प्रशिक्षण करके दिखाया गया।विकसित भारत संकल्प यात्रा आज महेंद्रगढ़ खंड के गांव छाजियावास ओर जाटवास मे पहुंची। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियो ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को अपनी सेवा दी। गांव जाटवास में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खैरवाल मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खैरवाल ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव जाटवास में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खैरवाल की ने गांव के सरपंच राज कुमार की अध्यक्षता में सबसे बुजुर्ग पुरूष को सम्मानित किया। गांव के सरपंच राज कुमार ने बताया कि गांव जाटवास में 15 नागरीको की पेंशन बनाई। गांव जाटवास में ग्रामीणो को पशु किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लाभ दिया गया है। आयुष विभाग ने लोगो को योग व ओपीडी करवाया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खैरवाल ने कहाकि सरकार ने नागरिकों को घर द्वार पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई हुई है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान लगने वाले कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार शासन में पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और यह संकल्प एक शब्द मात्र नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों को सबके बराबर लाने का एक पुनीत विचार है।

कृषि विभाग की ओर से किसानों को ड्रोन का प्रशिक्षण करके दिखाया गया। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया का छिड़काव करना न केवल आसान है बल्कि यह किसानों के लिए आर्थिक तौर पर भी फायदेमंद है। ड्रोन के जरिए केवल 7 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव किया जा सकता है। गाव जाटवास में किसानों को गेहु के खेतों में छिड़काव करके दिखाया। इस मौके पर किसानों ने उत्सुकता से इस ड्रोन के बारे में जानकारी प्राप्त करी।