कांग्रेस पार्टी के होने वाले प्रदर्शन को लेकर नेताओं ने किया रैली स्थल का दौरा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोध नीतियों को उजागर करने के साथ,प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी सहित भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलता को जन.जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है।

भिवानी || 21 अगस्त को कांग्रेस सीईटी, पीआईडी, पीपीपी ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई को लेकर हुंकार भरने जा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता मंच से सत्ता पक्ष को ललकारेंगे। यह बात कांग्रेस नेता अमर सिंह हलवासिया, कांग्रेस नेता कृष्ण लेंघा, कांग्रेस कोऑर्डिनेटर देवराज महता ने रैली स्थल का दौरा किया उन्होने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रुति चौधरी सहित अनेक विधायक व नेतागण शामिल होंगे।  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोध नीतियों को उजागर करने के साथ,प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी सहित भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलता को जन.जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं व बेटियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में आज हर वर्ग अपने हकों के लिए सड़कों पर है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही अपनाते हुए लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से पूरी तरह से तंग आ चुकी है तथा अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।