कुरुक्षेत्र - बार एसोसिएशन में प्रदेश की अलग राजधानी व अलग उच्च न्यायालय मुद्दे पर हरियाणा बनाओ अभियान का हुआ शंखनाद!

कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन में प्रदेश की अलग राजधानी व अलग उच्च न्यायालय मुद्दे पर हरियाणा बनाओ अभियान का शंखनाद करने पहुंचे हरियाणा पंजाब बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रणधीर बधरान व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा केओएसडी एमएस चोपड़ा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं सबकी सांझी मुहिम है|

कुरुक्षेत्र || बार एसोसिएशन में प्रदेश की अलग राजधानी व अलग उच्च न्यायालय मुद्दे पर हरियाणा बनाओ अभियान का शंखनाद करने पहुंचे हरियाणा पंजाब बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रणधीर बधरान व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा केओएसडी एमएस चोपड़ा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं सबकी सांझी मुहिम है क्योंकि चंडीगढ हरियाणा का हिस्सा नही मगर राजधानी जरूर है सबसे पहले कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के प्रधान केके गुप्ता ने आए मेहमानों का स्वागत किया|

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के osd एमएस चोपड़ा उसने कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजधानी होना अति आवश्यक है क्योंकि इसके बिना हमारा संपूर्ण विकास नहीं हो सकता क्योंकि जब तक शरीर में आत्मा नहीं होगी विकास कैसे होगा। हरियाणा पंजाब बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रणधीर बधरान मैं कहा कि हरियाणा का अलग से उच्च न्यायालय नहीं होने के कारण लाखों मामले लंबित पड़े हैं व 45 लाख लोग इससे प्रभावित है उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं है सबकी सांझी मुहिम है जो एक दिन अवश्य सिरे चढ़ेगी|