भगवान ने रणदीप सुरजेवाला की मति हर ली है : ओपी धनखड़

कांग्रेस की नीति और नीयत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब संगत का असर है। कहा कि भारत देश के जागरूक संवेदनशील मतदाताओं के लिए राक्षसी वृत्ति जैसे शब्द कहना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता सब सुन रही है और देख रही है और 2024 चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

चरखी दादरी || भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बाढ़ड़ा विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरजेवाला के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि सुरजेवाला के बयान से लगता है कि भगवान ने उनके कर्मों को देखते हुए उनकी मति (बुद्धि) हर ली है। जनता जनार्दन ईश्वर का विराट रूप है और मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना देश-प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। रामायण की चौपाई में भी कहा गया है कि "जा को मैं दारूण दुख देऊ - ताकि मति पहले हर लेऊ", वहीं हाल कांग्रेस नेता सुरजेवाला का हो रहा है। इस दौरान उन्होंने विभाजन विभीषिका के दौरान बलिदान हुए सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

बाढड़ा में रविवार को ओमप्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया और बाद मंे किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व बाढड़ा के पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बाढड़ा हलके के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी। धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन ईश्वर का विराट रूप है। मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना भारत व हरियाणा की महान जनता का घोर अपमान है। कांग्रेस की नीति और नीयत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब संगत का असर है। कहा कि भारत देश के जागरूक संवेदनशील मतदाताओं के लिए राक्षसी वृत्ति जैसे शब्द कहना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता सब सुन रही है और देख रही है और 2024 चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी। कांग्रेस के नेता अपनी मर्यादा खो चुके हैं और जनता के लिए अनादरपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि भाजपा सरकार में छतीस बिरादरी को मान सम्मान मिला है। आने वाला समय भाजपा का है और इस क्षेत्र की जनता पूरा साथ व समर्थन देगी।