यमुनानगर के गांधीनगर पार्क की दीवार को गिराए जाने को लेकर लोगों में रोष

यमुनानगर के गांधी नगर पार्क की दीवार को गिराए जाने के मामले में आज लोगों में भारी विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके चलते लोग दीवार को लेकर आपस में ही टकराने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस इंचार्ज वीरभान अपनी महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम के एसडीओ मनीष कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे

यमुनानगर ||  यमुनानगर के गांधीनगर पार्क की दीवार को गिराए जाने के मामले में आज लोगों में भारी विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके चलते लोग दीवार को लेकर आपस में ही टकराने की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस इंचार्ज वीरभान महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही नगर निगम को पार्क की दीवार को लेकर उत्पन्न विवाद की सूचना दी। नगर निगम के एसडीओ मनीष कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। 

वहीँ पूरा मामला गांधीनगर पार्क से जुड़ा हुआ है जिसके साथ लगती सड़क को 15 फुट किए जाने को लेकर लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया। यमुनानगर के गांधी नगर पार्क की दीवार को गिराए जाने के मामले में आज लोगों में भारी विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके चलते लोग दीवार को लेकर आपस में ही टकराने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस इंचार्ज वीरभान अपनी महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम के एसडीओ मनीष कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। एक परिवार का मानना है कि इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।  इससे पहले यह सड़क केवल 7 से 8 फुट की है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया की दीवार गिराए जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह ने बताया कि गांधीनगर पार्क को बने हुए कम से कम 50 साल से ऊपर हो गए हैं. यहां पर दूर-दूर से इस पार्क में बैठने के लिए और घूमने के लिए आते हैं. इस पार्क में सभी लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है.

लोगों के बीच वाद विवाद बढ़ता देख नगर निगम की टीम ने गांधीनगर पार्क की दीवार पर बुलडोजर चला दिया। इस मौके पर कुछ लोगों ने दीवार गिराए जाने के कारण बुलडोजर के सामने आने का प्रयत्न किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें आने से रोक दिया। जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों ने दीवार गिराए जाने का विरोध कर रहे थे।
कुछ लोगों का मानना है कि पार्क की दीवार सड़क के बीच में आ रही है इसीलिए पार्क की दीवार को गिराए जाने के लिए आज नगर निगम अधिकारी गांधी नगर पहुंचे हैं. लेकिन कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं. उनका यह मानना है कि दीवार गिराए जाने के कारण पार्क की जगह तंग हो जाएगी जिसके कारण  पार्क में आने वाले लोगों को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों के बीच वाद विवाद बढ़ता देख नगर निगम की टीम ने गांधीनगर पार्क की दीवार पर बुलडोजर चला दिया।