अंबाला में किसानों ने फिर की सड़कें जाम...

अंबाला में किसानों ने फिर की सड़कें जाम , अनाज मंडी के बाहर , अंबाला हिसार नेशनल हाइवे पर लगाया जाम , धान से भरी ट्रालियां खड़ी कर के लगाया जाम , धान की फसल की खरीद शुरू न होने से नाराज है किसान।

अंबाला में किसानों ने फिर की सड़कें जाम...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || हरियाणा की मंडियों में किसान की धान ना खरीदे जाने से गुस्साए किसानों ने आज एक बार फिर सड़कों पर अपनी धान से भरी ट्रालियां खड़ी  करके जाम लगा दिया।  किसानो का आरोप है की सरकार वादा खिलाफी कर रही है , और किसानों का शोषण  कर रही है।

देश भर में तीन अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था की आज एक बार फिर किसान सड़कों पर आ गए।  सरकार ने किसानों से वादा किया था की उनकी फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा लेकिन आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसान की धान हरियाणा की मंडियों में पड़ी है लेकिन किसी ने एक भी दाना नहीं खरीदा . किसान यूनियन के  के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार से बातचीत में कोई विकल्प न निकलने  के बाद यह एलान किया था की किसान अपनी धान की ट्रालियां ले कर सड़कों पर आ जाएँ  , जिसके बाद आज किसानों ने अंबाला शहर अनाज मंडी के बाहर धान से भरी ट्रालियां  खड़ी कर दी और जाम लगा दिया।  किसानों का आरोप है की सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है और उनकी धान की फसल की खरीद तीन दिन बाद तक भी खरीद नहीं रही।