चरखी दादरी - इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला ने ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक द्वेष भावना!

चरखी दादरी || इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता अर्जुन चौटाला ने उनके ससुर व यमुनानगर के पूर्व विधायक के घर ईडी की कार्रवाई व गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वेष भावना बताया। कहा कि पूर्व विधायक के घर से ना कोई कैश और ही कोई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई।

चरखी दादरी || इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता अर्जुन चौटाला ने उनके ससुर व यमुनानगर के पूर्व विधायक के घर ईडी की कार्रवाई व गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वेष भावना बताया। कहा कि पूर्व विधायक के घर से ना कोई कैश और ही कोई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई। इनेलो के बढ़ते जनाधार व यमुनानगर से दिलबाग सिंह के चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सरकार द्वारा इस तरह की कार्रवाई करवाई गई है। ऐसी कार्रवाई से ना पार्टी पर कोई असर पड़ेगा और ही सरकार पूर्व विधायक के चुनाव लड़ने से रोक सकती है। मामले को लेकर न्यायालय का रूख किया जाएगा और न्यायालय से पूरा न्याय मिलेगा।दरअसल अर्जुन चौटाला सोमवार को दादरी के पार्टी कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष बबलू श्योराण की अगुवाई में युवाओं  ने उनको सम्मानित किया। वहीं अर्जुन चौटाला ने युवाओं को आगामी 21 जनवरी को कैथल में होने वाले युवा आक्रोश रैली का न्योता दिया और कहा कि युवाओं की बदौलत आगामी चुनावों में इनेलो पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।

मीडिया से बात करते हुए अर्जुन चौटाला ने ईडी को भारत सरकार का टूल बताया और कहा कि जहां सरकार का विरोध होता है वहीं ईडी का यूज किया जाता है। इनेलो की सरकार से सीधी लड़ाई है इसलिए सरकार ऐसे ओच्छे हथकंडे अपना रही है। अर्जुन चौटाला ने जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने नासमझ में विश्वास किया था। अब जनता को भी समझ आ चुका है कि उनके साथ धोखा हुआ है। इनेलो के गठबंधन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी का अभी गठबंधन नहीं बल्कि अपना जनाधार बढ़ाने पर पूरा जोर है। फिर से पार्टी की विचारधारा वाली पार्टियां साथ आने को तैयार होंगी तो वे भी तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस लड़ाई-झगड़ों वाली पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेसी एकजुट नहीं तो कैसे सरकार बना पाएंगे। अब प्रदेश की जनता इनेलो के साथ आएगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।