महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी लोकसभा में की जा रही हैं बड़ी रैलियां

वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है और हर गरीब आदमी की मदद करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री ने किया उससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास है और हमें उम्मीद है कि हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। वही उन्होंने कहा कि सिरसा की रैली की तरह ये रैली भी अभूतपूर्व होगी।

यमुनानगर || अंबाला लोकसभा के तहत जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली देश के रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। इसी रैली को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के संगठन मंत्री रविंदर राजू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली रैली को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह रैली सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी और एक ऐतिहासिक रैली होगी। वहीं उन्होंने दावा किया कि इस बार भी हम हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। शिक्षा मंत्री कवँरपाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर हम पूरे तरीके से तैयार हैं। हो सकता है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो अगर एक साथ होते हैं तब भी हम पूरे तरीके से तैयार हैं। अगर अलग-अलग होंगे हम तब भी पूरे तरीके से तैयार हैं लेकिन चुनाव आयोग को उसका फैसला करना है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है और हर गरीब आदमी की मदद करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री ने किया उससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास है और हमें उम्मीद है कि हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। वही उन्होंने कहा कि सिरसा की रैली की तरह ये रैली भी अभूतपूर्व होगी। वहीं उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के यमुनानगर के प्रताप नगर में हुए कार्यक्रम और कांग्रेस के कार्यक्रमों को फेल बताया और बताया कि भाजपा के कार्यक्रम पूरे तरीके से सफल हो रहे हैं।

यमुनानगर के प्रतापनगर में दीपेंद्र हुड्डा के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा मंत्री कवँर पाल गुर्जर ने कहा कि उस कार्यक्रम में केवल 100 लोग थे और 200 लोगो को अपने साथ लेकर आए थे। उनके प्रोग्राम पूरी तरीके से फेल हो रहे हैं और जहां तक हमारे सभी कार्यक्रमों की बात हो चाहे वह सभी मोर्चों के सम्मेलन की बात हो भारी संख्या में लोग आ रहे हैं और सभी कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 तारीख की रैली भी रिकॉर्ड तोड़ होगी और सबको बता देगी की जनता का कितना विश्वास भाजपा के प्रति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो बातें कर रहा है तो वह भी रैली को देख लेगा हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या। यह कहते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 29 तारीख को जगाधरी में हमारे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे उसको लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय संगठन मंत्री रविंदर राजू विशेष तौर पर आए और रैली को लेकर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि आज तक की सबसे बड़ी रैली होगी और आज तक इतनी बड़ी रैली यमुनानगर में नहीं हुई होगी। अम्बाला लोकसभा के हर हल्के से लोग इस रैली में आएंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के आने से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी भारी उत्साह है। राजनाथ सिंह दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। और कई बड़े पदों पर संगठन में रहे लोगों के बीच में उनका आना भी लोगों के लिए आकर्षण है। वहीं उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। 27 तारीख से घर-घर जाकर हम लोगों से जन संपर्क करेंगे और केंद्र सरकार की 9 साल की नीतियों के बारे में बताएंगे।

इस बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री कवँरपाल गुर्जर, यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, साढ़ौरा से पूर्व विधायक बलवंत सिंह, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, मेयर मदन चौहान, जिला अध्य्क्ष राजेश सपरा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा, पूर्व विधायक ईश्वर पलाक़ा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला और संगठन के कई नेता मौजूद रहे। बीजेपी नेत्री व अम्बाला के  स्वर्गीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंन्त्री रत्न लाल कटारिया की धर्म पत्नी बन्तो कटारिया मौजूद रही।