विपक्षी दलों के इकट्ठा होने पर भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा का कटाक्ष

9 साल के कार्यकाल को जनता तक पहुंचाने के लिए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की रैलियां हो रही है और रोहतक में भी कल गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

रोहतक || लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के इकट्ठा होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं हो सकता चाहे कोई कितनी ही ताकत क्यों न लगा ले। क्योंकि जिस तरह के काम मोदी सरकार ने किए हैं उसे 2024 में सरकार बनना तय है। 9 साल के कार्यकाल को जनता तक पहुंचाने के लिए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की रैलियां हो रही है और रोहतक में भी कल गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उसी को लेकर रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष एक प्रयास करने में जुटा हुआ है कि किसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सके। लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं होगी। हालांकि उन्होंने एकजुट होकर बैठक की है लेकिन उस बैठक में भी बात नहीं बन पाई है। क्योंकि बहुत से राजनीतिक दल कांग्रेस को अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए मना कर रहे हैं। ऐसे में कैसे विपक्ष इकट्ठा होने का दावा कर रहा है। विपक्षी दल कितना भी इकट्ठा क्यों ना हो जाए नरेंद्र मोदी को नहीं हरा पाएंगे।