रेडक्रॉस द्वारा नगर पालिका कार्यालय में लगाया गया कृत्रिम अंग व सहायता शिविर

कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस के द्वारा पिहोवा नगर पालिका कार्यालय में दिव्यांगजनों  व वरिष्ठ नागरिको के लिए कृत्रिम अंग व सहायता शिविर लगाया गया जिसमें उपमंडल पिहोवा के दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिक को कृत्रिम अंग व सहायता दी गई।

रेडक्रॉस द्वारा नगर पालिका कार्यालय में लगाया गया कृत्रिम अंग व सहायता शिविर

Kurushetra (Vinod Kumar) || कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस के द्वारा पिहोवा नगर पालिका कार्यालय में दिव्यांगजनों  व वरिष्ठ नागरिको के लिए कृत्रिम अंग व सहायता शिविर लगाया गया जिसमें उपमंडल पिहोवा के दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिक को कृत्रिम अंग व सहायता दी गई। जॉइंट सेक्टरी रेड क्रॉस राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिको के लिए यह कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में अलग-अलग दिन यह कृत्रिम अंग वितरित शिविर लगाया जा रहा है।आज पिहोवा नगरपालिका कार्यालय में यह शिविर लगाया गया जिसमें दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान की गई है।